Divided Share : AGI Greenpac Ltd के शेयरों में शुक्रवार को 20% का अपर सर्किट लगा हुआ था। अतः शेयरों में आई इस तेजी का कारण कंपनी द्वारा जारी किए तिमाही के नतीजे को कहा जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी किए गए मार्च तिमाही के नतीजे काफी शानदार रहे थे। इसके साथ कंपनी की तरफ से यह फैसला किया गया है की शेयरहोल्डर्स को 250% का डिविडेंड दिया जायेगा।
इसके साथ साल 2022 में आखिरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 680 करोड़ रुपए था जबकि उससे पिछले वर्ष की सामान तिमाही में यह रेवेन्यू 432 करोड़ रुपए था। इस हिसाब से साल दर साल के अनुसार इसमें 58 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। नेट इनकम में भी साल दर साल 54.30% की ग्रोथ देखने को मिली है।
साथ ही मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 151.80 ग्रोथ के साथ 96 करोड़ रुपए रहा है। इन सबके अलावा AGI Greenpac Ltd ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। कंपनी द्वारा यह निर्णय लिया है की कंपनी की तरफ से 250% का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जायेगा। हालांकि इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नही किया गया हैं।
वही शुक्रवार की शाम को AGI Greenpac Ltd के शेयर 496.10 रुपए पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने के आंकड़ों को देखें तो इसके शेयरों में 38.81 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ बीते 6 महीने में इसके शेयर 58.25 फीसदी ऊपर जा चुके है।
- 300% का तगड़ा डिविडेंड देगी महिंद्रा ग्रुप की यह कंपनी
- पेंट बनाने वाली यह कंपनी देगी हर शेयर पर 1 बोनस शेयर मुफ्त, यहां देखें रिकॉर्ड डेट
Disclaimer :– DailyHindiNews24.com ब्लॉग के जरिए प्रतिदिन आपको शेयर मार्केट से संबंधित ताजा खबरें उपलब्ध करवाई जाती है। लेकिन इस ब्लॉग के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई जानकारियों को वित्तीय सलाह न समझे। इस ब्लॉग के माध्यम से केवल ज्ञान और मनोरंजन के उद्देश्य से आप तक जानकारी पहुचाई जाती है।
1 thought on “250% का डिविडेंड देगी यह कंपनी, शेयरों में आई 20% की तेजी”