Divided Stock : Gujarat Fluorochemicals Ltd ने कारोबारी साल 2022–23 में जनवरी मार्च तिमाही में 332 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है जो की इससे पिछले वित्त वर्ष 2021–22 से ज्यादा है। वर्ष 2021–22 की जनवरी मार्च तिमाही में यह मुनाफा 219 करोड़ रुपए था। इसके साथ निवेशकों के लिए कंपनी ने 2 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

साथ ही बीते 1 महीने में इस शेयर ने 10 फिसदी ,बीते 3 महीने में 30 फीसदी का रिटर्न, 1 साल में 32% का रिटर्न और पिछले 3 सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 1000 फीसदी का रिटर्न दिया है। साथ ही वर्ष 2022–23 की जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी की आमदनी 1471 करोड़ रुपए रही हैं। जबकि इससे पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह आमदनी 1074 करोड़ रुपए थी।
कंपनी का कामकाजी मुनाफा 331 करोड़ रुपए से बढ़कर 529 करोड़ रुपए रहा है। EBITDA मार्जिन में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जो की 36% हो गया है। साथ ही कंपनी द्वारा निवेशकों को 2 रुपए का फाइनल डिविडेंड दिया जायेगा। इससे पूर्व कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 2 रुपए, सितंबर में 2 रुपए और मार्च में रुपए का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। इस कंपनी में प्रोमोटर्स होल्डिंग 63.81 फीसदी हैं।
- 250% का डिविडेंड देगी यह कंपनी, शेयरों में आई 20% की तेजी
- 30% का तगड़ा डिविडेंड देगी महिंद्रा ग्रुप की यह कंपनी
Disclaimer :– DailyHindiNews24.com ब्लॉग के जरिए प्रतिदिन आपको शेयर मार्केट से संबंधित ताजा खबरें उपलब्ध करवाई जाती है। लेकिन इस ब्लॉग के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई जानकारियों को वित्तीय सलाह न समझे। इस ब्लॉग के माध्यम से केवल ज्ञान और मनोरंजन के उद्देश्य से आप तक जानकारी पहुचाई जाती है।
2 thoughts on “3 साल में 1000% का जबरदस्त रिटर्न देने वाली इस कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान”