टाटा ग्रुप की Tata Chemicals कंपनी द्वारा 2022–23 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी ने 2022–2023 में 709 रुपए का मुनाफा कमाया है। कंपनी के नतीजे काफी ज्यादा अच्छे रहे है। इसके साथ कंपनी द्वारा डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। कंपनी ने अपने निवेशकों को 17.50 रूपए का प्रति शेयर डिविडेंड देने का फैसला किया है। अभी तक का कंपनी की तरफ से यह सबसे बड़ा डिविडेंड है। इससे पहले कंपनी ने वर्ष 2022 में 12.5 रुपए का डिविडेंड अपने निवेशकों में बांटा था।

तिमाही रिजल्ट
वित्तीय वर्ष 2022–23 में कंपनी की आय 4407 करोड़ रूपए तक जा पहुंची है जबकि पिछले वर्ष 2021–22 की जनवरी मार्च तिमाही में यह 3098 करोड़ रुपए थी। इसके साथ EBITDA में भी बढ़ोतरी हुई है जो की 657 करोड़ रुपए से बढ़कर 965 करोड़ रुपए रहा है।
कंपनी ने इससे पहले भी कई बार डिविडेंड दिया है लेकिन इस बार कंपनी सबसे बड़ा 17.50 रुपए का डिविडेंड देगी। इससे पहले कंपनी ने 2017–2018 में 11 रुपए का डिविडेंड, 2019 में 12.5 रुपए का डिविडेंड, 2020 11 रुपए का डिविडेंड, जून 2021 में 10 रुपए का और साल 2022 में 12.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।
व्हाट्सएप ग्रुप | यहां क्लिक करें |
Disclaimer :– DailyHindiNews24.com ब्लॉग के जरिए प्रतिदिन आपको शेयर मार्केट से संबंधित ताजा खबरें उपलब्ध करवाई जाती है। लेकिन इस ब्लॉग के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई जानकारियों को वित्तीय सलाह न समझे। इस ब्लॉग के माध्यम से केवल ज्ञान और मनोरंजन के उद्देश्य से आप तक जानकारी पहुचाई जाती है।